Homeउत्तर प्रदेशBijnorबच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने छुड़ाया, गंभीर...

बच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने छुड़ाया, गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा

-

– पिता के सामने ही बोला हमला।

बिजनौर। गांव शेखपुरा लाला में विक्की अन्य ग्रामीणों के साथ खेत पर काम कर रहा था। वहीं पर मौजूद उसका बेटा कारव खेल रहा था। कारव को जबड़े में दबाकर तेंदुआ ले जाने लगा। ग्रामीणों ने घेरा तो तेंदुआ घायल बच्चे को छोड़कर भाग गया।

 

 

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाला में सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत पर मौजूद पांच वर्षीय कारव पुत्र विक्की पर हमला कर तेंदुआ उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों के मौके की ओर दौड़ने तथा शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। बालक को मेरठ रेफर किया गया है।

गांव शेखपुरा लाला निवासी किसान विक्की सोमवार शाम परिजनों के साथ खेत में गन्ने की बुवाई कर रहा था। पास ही उसका पांच वर्षीय पुत्र कारव खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और शोर मचाया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चे को मेडिकल अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे लोगों में भय बना हुआ था।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर रामकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts