Homeउत्तर प्रदेशMeerutपिछले साल का रिकॉर्ड टूटा; होली पर 30 करोड़ की शराब पी...

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा; होली पर 30 करोड़ की शराब पी गए मेरठ के लोग

-

– व्हिस्की-बियर की रही अधिक मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। होली के अवसर पर शराब की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार होली पर जिले में 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जिसमें व्हिस्की और बीयर की सर्वाधिक मांग रही। पिछले दो वर्षों में मेरठ में शराब की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 और 2024 में कुल 19 अरब रुपये की शराब बेची गई। पिछले साल नए साल के जश्न के दौरान मेरठ में 4 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस साल होली पर यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

 

 

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 186 कंपोजिट दुकानें संचालित हैं। इसके अतिरिक्त, 189 देसी शराब की दुकानें, 7 मॉडल शॉप और 7 प्रीमियम दुकानें भी हैं।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले में शराब के माध्यम से कुल 1300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसमें नए साल के जश्न के दौरान हुई भारी बिक्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आंकड़े में जनवरी और फरवरी की बिक्री भी शामिल होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि होली के मौके पर व्हिस्की और बीयर की मांग बढ़ जाती है। इस बार के आंकड़ों में भी व्हिस्की और बीयर की खपत अधिक देखी गई। जिले की सभी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में कोटा उपलब्ध था, हालांकि कुछ ब्रांड की अत्यधिक मांग के कारण कई शराब की दुकानों पर तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

अधिकारी ने आगे बताया कि गर्मी के मौसम में बीयर की मांग में वृद्धि होती है। लाइसेंसी कोटे के अनुसार सभी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में बीयर की आपूर्ति की जाती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts