HomeEducation Newsकॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

-

– दसवीं पास तुरंत कर लें अप्लाई

नई दिल्ली। दसवीं पास ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए आॅनलाइन आवेदन जारी हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 31 दिसंबर निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए एसएससी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

 

 

सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी की ओर से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर तय तिथि के अंदर आवेदन करने का निर्देश दिया गया था। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थी कल तक एप्लीकेशन फॉर्म अवश्य भर लें।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है। एसएससी जीडी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। यहां पहले लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क जमा किये गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। कैटेगरी वाइज जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 100 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी एवं महिला वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts