HomeAccident NewsLakhimpur Kheri Accident: कार 30 फीट नीचे नदी में गिरी, पांच लोगों...

Lakhimpur Kheri Accident: कार 30 फीट नीचे नदी में गिरी, पांच लोगों की मौत

-

  • मरने वालों में चार सरकारी कर्मचारी, विवाह समारोह से लौट रहे थे घर वापस, चालक घायल.

लखीमपुर खीरी। शादी समारोह से लौट रही आॅल्टो कार 30 फीट नीचे सोती नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर को सीपीआर देकर बचाया गया। बताया जा रहा है कि कार का गेट लॉक हो गया था। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। नदी के तेज बहाव में कार 30-40 फीट बह गई। फिर कार नदी में डूब गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीण नाव से नदी में उतरे। उन्होंने कार में रस्सी बांधी और उसे बाहर निकाला। इसके बाद शीशा तोड़कर अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला।

आनन-फानन में सभी को सीएचसी रमिया बेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवाझ्रगिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के पास मंगलवार रात 11:40 बजे हुआ।

मृतकों की पहचान जितेंद्र (23), घनश्याम (25), लालजी (45), सुरेश (50) और फुरचाली अहमद (50) के रूप में हुई है। इनमें फुरचाली को छोड़कर चारों बहराइच के घाघरा बैराज के फोर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे।

कार चालक बबलू (28) ने बताया के कार की स्पीड अधिक नहीं थी, लेकिन पुल पर काफी अंधेरा था। अचानक मोड़ आया तो हमने स्टीयरिंग घुमाया। कार बेकाबू हो गई। मैंने ब्रेक मारी, लेकिन कार फिसलती हुई नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने बचाया।

स्थानीय युवक अभिमन्यु, रोबिन और उमेश ने बताया कि हम लोग सो रहे थे, तभी पुल से सोती नदी के साइफन में कार के गिरने और लोगों के चीखने की आवाज आई। पीछे से गुजर रहे एक कार चालक ने हादसा अपनी आंखों से होते देखा और चिल्लाकर लोगों को बुलाया।

हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा तो कार नहर में डूब रही थी। अंदर बैठे लोग छटपटा रहे थे। थोड़ी देर में कार पूरी तरह डूब गई। हमने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पढुआ थाने के दरोगा अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रस्सी का इंतजाम किया गया।

फिर नाव के सहारे हम लोग नहर में उतरे। कार में रस्सी बांधी और किसी तरह खींचकर उसे किनारे तक लाए। कार के गेट लॉक थे। हमने ईंट से कार का शीशा तोड़ा, फिर सभी को बाहर निकाला। सभी बेहोश थे। हमने सभी को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। सीपीआर देने पर एक को होश आ गया, लेकिन बाकी 5 लोगों को होश नहीं आया। पुलिस सभी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सभी साथी के भतीजी की शादी से लौट रहे थे

सर्वेश कुमार गिरजा बैराज कैलाशपुरी में कार्यरत हैं। इन्हीं की भतीजी की शादी थे। सभी साथी शादी में शामिल होने के लिए कार से सर्वेश के घर गए थे। कार किराये पर ली थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी रात को ही बहराइच लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

घनश्याम अपनी बच्ची का नाम भी नहीं रख पाए

बहराइच के तेलागोढ़ी निवासी मृतक घनश्याम पुत्र बुल्लू प्रसाद की 2 साल पहले ललिता से शादी हुई थी। वह घाघरा गिरजा बैराज कैलाशपुरी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। दो महीने पहले बेटी हुई थी। घनश्याम अभी बच्ची का नाम भी नहीं रख पाए थे। पत्नी का रोझ्ररोकर बुरा हाल है। परिवार वाले शव लेने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं।

वहीं, तेलागोढ़ी निवासी दूसरे मृतक जितेंद्र के पिता बिपिन बिहारी मजदूरी करते हैं। जितेंद्र घर में सबसे छोटे थे। उनके दो भाई और दो बहनें हैं। बहन और जितेंद्र की शादी होनी थी।

बहराइच के ही शिशीन पुरवा निवासी तीसरे मृतक लालजी पुत्र मेवालाल भी इसी बैराज पर तैनात थे। लाजली के दो बेटे और एक बेटी हैं। सबसे बड़ी लड़की का नाम प्रीति है, जबकि उससे छोटे बेटा राज और सबसे छोटा विशल है। चौथे मृतक सुरेंद्र पुरवा बहराइच के ही थे। इनकी सबसे बड़ी लड़की का नाम रेखा, पंकज, रानी, शिवानी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts