Homeदेशबड़ी खबर LIVE: कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की इलाहाबाद...

बड़ी खबर LIVE: कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई

-

न्यूज डेस्क – मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ये सुनवाई दोपहर दो बजे से शुरू की जायेगी।  इसको लेकर मुस्लिम पक्ष कोर्ट में आपत्ति दाखिल करेगा।

आपको बता दें कि मथुरा का कृष्ण जन्मभूमि विवाद 13.37 जमीन के मालिक के मालिकाना हक से है। यह संग्रहालय श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद पर है। इस विवाद की शुरुआत 350 साल पहले हुई थी, जब औरंगजेब ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान को तोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद इसी जगह पर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है और 2.5 एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है। हिंदू पक्ष का कहना है कि शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया है। इस जमीन पर उनका हक है। हिंदू पक्ष की ओर से ही शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और इस जमीन को भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को देने की मांग की गई है। जिसको लेकर मुस्लिम पक्ष आपत्ति जता रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts