Homepolitics newsजानें दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाली आतिशी की "राजनितिक कुंडली",...

जानें दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाली आतिशी की “राजनितिक कुंडली”, आज लेंगी शपथ

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की सीएम पद की उम्मीदवार आतिशी आज शाम 4:30 बजे राज निवास पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा। उनके साथ ही मंत्रीमंडल के 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

-

शिवांक शर्मा– आम आदमी पार्टी से दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार आतिशी मार्लेन आज (शनिवार 21 सितंबर) शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रीमंडल के 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया गया।

बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले मामले में लगभग 7 महीने बाद जमानत मिलने पर वो जेल से बाहर आये। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्तें जमानत दी थी। जिसमें उनके बतौर मुख्यमंत्री कार्य करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उसके बाद आतिशी आप विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मिति से दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।

जानें कौन हैं आतिशी

आप (आम आदमी पार्टी) की सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। पार्टी के राजनितिक मामलों की समिति की सदस्य हैं। पार्टी के हमेशा आगे आकर लड़ते देखा गया है। मौजूद में आप की कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनके पास शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और शिक्षा (टीटीई), पीडबल्यूडी, बिजली, राजस्व योजना, वित्त, सेवाएं, जनसंपर्क, जल, कानून न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी है। साथ ही वह कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।

क्या हैं क्वालिफिकेशन

आतिशी की गिनती हाई क्वालिफाइड नेताओं में आती है। उन्होंने दिल्ली विश्वविधालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएट किया है। विश्वविख्यात विश्वविधालय ऑक्सफोर्ड से पोस्टग्रेजुएट किया है।

आप ने आतिशी पर क्यों जताया भरोसा-

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने आतिशी पर सबसे ज्यादा भरोसा इसीलिए जताया क्योंकि आतिशी पार्टी की सबसे सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उनके पास कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी हैं। हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित देखा गया है। पार्टी के शुरूआती दिनों (2013) से ही वे पार्टी के साथ जुड़़ी हुयी हैं। पार्टी की रणनीतियों पर काम करने में आतिशी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 2015 से 2018 तक वे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रही हैं। 2022 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी कर चुकी हैं। शायद यही महत्वपूर्ण वजह हैं कि पार्टी की नजर में आतिशी पहले विकल्प में दिखी।

आपको बता दें कि शपथ लेनें के बाद आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री के बनने के साथ ही तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी, जो पदभार सभालेंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts