Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसान सभा ने पंचायत कर उठाई मांग

किसान सभा ने पंचायत कर उठाई मांग

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा द्वारा बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।

किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. मनोज त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी किसान देश में चल रहे हरियाणा बॉर्डर, शंभू बॉर्डर के किसानों की मांगों के साथ खड़ा है भारत सरकार से उम्मीद है कि जल्द से जल्द देश के किसानों की मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा उत्तर प्रदेश का किसान देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक बड़ा मोर्चा तैयार करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराया जाए। चीनी मिलों पर प्रदेश भर में कई सौ करोड रुपए बकाया भुगतान है जो पिछले सत्र का बकाया है उसको जल्द से जल्द कराया जाए। खेत में घुस रहे निराश्रित पशुओं की व्यवस्था की जाए। किसानों की नलकूपों को 10 घंटे बिजली दी जाए। विभाग द्वारा किसानों को बिजली पूरी नहीं दी जा रही है। प्रदेश में बिक रही खेतों की नकली दवाइयां पर रोकथाम की जाए। प्रशासन द्वारा किसान यूनियन की गाड़ियों की पट्टी को लेकर चालान किए जा रहे हैं, जिन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। सरकार द्वारा गरीब किसानों के जो पट्टे आवंटन किए गए हैं, उन पर अभी तक प्रशासन ने कब्जा नहीं कराया है। एसडीएम तहसीलदार कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts