HomeCRIME NEWSHapur Murder: 50 हजार रुपये के लिए बड़े भाई की हत्या

Hapur Murder: 50 हजार रुपये के लिए बड़े भाई की हत्या

-

– छोटे भाई ने चाकू मारा, पत्नी ने बताया शराब पीने की लत थी, मारपीट करता था।

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां अंबेडकर नगर मोहल्ले में गुरुवार रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

 

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नरेश कुमार के 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार के रूप में हुई है। उमेश की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। गुरुवार रात को उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। शुरूआती जांच में परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी, जिससे मामला और संदिग्ध लगा। बाद में जांच का दायरा बढ़ने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने जानकारी दी कि उमेश शराब पीने का आदी था। वह अक्सर घर में तोड़फोड़ और हंगामा करता था। एएसपी भटनागर के अनुसार, गुरुवार रात को भी उमेश परिवार से 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था, ताकि उसे नौकरी मिल सके।

आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद उमेश के छोटे भाई दीपांशु ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपांशु मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने इस संबंध में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts