Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ से अपहरण कर किशोर से दिल्ली में मंगवा रहा था भीख,...

मेरठ से अपहरण कर किशोर से दिल्ली में मंगवा रहा था भीख, बच्चा चोर की जमकर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

-

  • अहमदनगर में एक बच्चा चोर पकड़ा गया,
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से 15 दिन पहले अपहरण किए गए किशोर से दिल्ली में भीख मंगवाई जा रही थी। किशोर द्वारा फोन करने पर परिजन उसे कुछ दिन पहले दिल्ली से मेरठ ले आए। शुक्रवार को एक बार फिर अपहरणकर्ता किसी बच्चे को उठाने की फिराक में अहमदनगर में घूम रहा था। जिसे दबोच कर परिवार के लोगों ने जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

अहमदनगर गली नंबर 12 निवासी अब्दुल वहाब ने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे मोहम्मद जैद को बीती नौ मई को अज्ञात युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद किशोर से दिल्ली की जामा मस्जिद पर जबरदस्ती भीख मंगवाई जा रही थी। 12 मई को जैद ने किसी प्रकार एक दुकानदार से मोबाइल मांग कर अपने घर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे दिल्ली से लेकर मेरठ आ गए।हालांकि किशोर का अपहरण करने वाले का कुछ पता नहीं था।

अब्दुल वहाब ने बताया कि शुक्रवार को जैद ने अहमदनगर गली नंबर 28 में आरोपी युवक को चाय की दुकान पर बैठे देखा तो परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी खुद को कभी अहमदनगर गली नंबर 28 तो कभी जाकर कॉलोनी का निवासी बता रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts