spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, December 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsकेरल हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजा नोटिस

केरल हाईकोर्ट ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजा नोटिस

-

  • भाजपा प्रत्याशी ने संपत्ति छुपाने का लगाया आरोप।

एजेंसी, वायनाड। सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का कनेक्शन वायनाड जीत से जुड़ा है। दरअसल, उपचुनाव में उनको टक्कर देने वाली बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में हरिदास ने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान अपनी संपत्ति छिपाई।
इसी के साथ हरिदास की मांग है कि प्रियंका गांधी की जीत को अवैध घोषित किया जाए। बीजेपी नेता की तरफ से दायर की गई याचिका पर केरल हाईकोर्ट के जस्टिस के बाबू ने सुनवाई की, जिन्होंने हरिदास के वकील, अधिवक्ता हरि कुमार जी नायर की दलीलों पर विचार करने के बाद प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया।

याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनाव में अपने हलफनामे में संपत्ति को छिपाया। प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की कई अचल संपत्तियों को दबाया गया और इसका खुलासा नहीं किया गया। इसी के आधार पर चुनाव को चुनौती दी गई।

इसके अलावा, याचिका के अनुसार, प्रियंका गांधी ने रिटर्निंग आॅफिसर के सामने दायर अपने हलफनामे में कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा के कई निवेशों और चल संपत्तियों का विवरण छुपाया। मामला अब अगस्त 2025 तक पोस्ट किया गया है।

दिसंबर में, हरिदास ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत को चुनौती देते हुए मतदान रद्द करने की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का रुख किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद 13 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। हालांकि, बीजेपी नेता की तरफ से किए गए दावों को लेकर कांग्रेस ने पहले ही आलोचना की थी। तिवारी ने दिसंबर में कहा था, कुछ लोगों को सस्ता प्रचार करने की आदत होती है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं नव्या हरिदास। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।

वायनाड में 2024 में उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की। कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था। लेकिन बाजी मारने में प्रियंका गांधी कामयाब रही थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts