Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ रेंज के जनपद हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेला हुआ...

मेरठ रेंज के जनपद हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेला हुआ सकुशल सम्पन्न, DIG ने की पुलिसकर्मियों की प्रशंसा

-

मेरठ। डीआईजी द्वारा वृहद आयोजन व लाखों की भीड़ को सकुशल नियंत्रित कर सुरक्षित मेला सम्पन्न कराने पर अधीनस्थ अधि0/कर्म0गण को दी गई शाबाशी।

डीआईजी ने कहा कि हापुड़ के गढ़ मेला में लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को सकुशल नियंत्रित किया गया जिसकी सराहना की जाती है। “अपने वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया बंधु एवं समाज से जुड़े सभी संभ्रांत पदाधिकारी व व्यक्तियों, मेला समिति पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं, टीम भावना से पूरा आयोजन संपादित हुआ है। ”

 

 

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा “उपरोक्त में सिविल पुलिस के साथ-साथ, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, एलआईयू, मेला सैल, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, ग्राम प्रहरी, घुड़सवार पुलिस, NDRF, SDRF, ATS, जल पुलिस, फायर सर्विस, यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, वायरलेस विभाग, बाढ़ राहत कंपनी आदि सभी विंग ने कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया है जो अत्यन्त सराहनीय रहा”।

वर्ष 2025 का कार्तिक पूर्णिमा वृह्द मेला जनपद में डीएम/ एसपी के उत्कृष्ट कार्य से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस महा उत्सव के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यह सब पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अधिकारियों/ कर्मचारियों के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। मेला आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित की गई, यह अधिकारियों की कडी मेहनत समर्पण और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।

 

यहां यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि इस वर्ष गढ़ मेला मेः –

🔻 इंटरनेट पर आधारित IP कैमरे एवं ड्रोन कैमरा का भरपूर प्रयोग किया गया।
🔻 नावों पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता अनिवार्य की गई।
🔻 परिलक्षित हुई समस्याओं को कम समय मे सुगम बना दिया गया।
🔻 वृहद मेला आयोजन के दौरान रात्रि में विशेष तौर से पुलिस को काफी अलर्ट रखा गया जिसमें समस्त अधिकारी भी स्वयं भ्रमणशील रहे।
🔻 सोशल मीडिया पर निगरानी हेतु एडवांस्ड सॉफ्टवेयर के प्रयोग किए गए जिससे कहीं पर भी कोई अफवाह एवं अराजकता नहीं फैली।
🔻 रेंज पुलिस का मुरादाबाद रेंज व गाजियाबाद एवं दिल्ली/ नोएडा ट्रैफिक पुलिस से बेहतरीन समन्वय रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts