Homeउत्तर प्रदेशHAPURकार्तिक पूर्णिमा मेला: 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

कार्तिक पूर्णिमा मेला: 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

-

– गढ़मुक्तेश्वर में आज दीपदान को उमड़ेगी लोगों की भीड़, पुलिस-प्रशासन तैयार।

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार रात तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके थे। मंगलवार सुबह से दीपदान करने वालों की भीड़ उमड़ने लगेगी, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दीपदान से पहले ही 25 लाख से ज्यादा भक्त मेला स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं, जहां उन्होंने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को है, लेकिन दीपदान मंगलवार को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक और पौराणिक मेले को ‘मिनी कुंभ’ भी कहा जाता है। प्राचीन गंगा मंदिर के पुरोहित संतोष कौशिक ने बताया कि इस बार 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है, जिसकी पूर्व संध्या पर दीपदान किया जाता है।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत सूर्यास्त के समय वे श्रद्धालु दीपदान करते हैं, जिनके परिवार के सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह दीपदान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए संबंधित परिवारों द्वारा किया जाता है।

मान्यता है कि द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरव और पांडवों के कुटुंब संबंधियों के शव पड़े थे। भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति का मार्ग बताया था। तब पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ गंगा तट पर पहुंचकर दीपदान किया था।

मेले में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहे हैं। यहां भक्ति और पिकनिक का माहौल बना हुआ है, जहां श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं और हाईवे पर जाम न लगे, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कच्चे घाटों के साथ ब्रजघाट में भी बड़े स्नान की व्यवस्था की गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts