– आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाईवे किया जाम, कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन।
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हड़हा गांव के पास पेट्रोल पंप से निकल रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।


