HomeCRIME NEWSरिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की सोते हुए हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की सोते हुए हत्या, पुलिस जांच में जुटी

-

– घर में चारपाई पर पड़ा मिला मिला रक्त रंजित शव, पुलिस जांच में जुटी।

हाथरस। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की हत्या कर दी गई। उनका रक्त रंजित शव आज सुबह चारपाई पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतक की पहचान 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगालीमल शर्मा के रूप में हुई है। उनके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या की गई है।

जगदीश शर्मा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने घर में अकेले रहते थे। उनका कोई बेटा नहीं था और उन्होंने अपनी बेटी की शादी कर दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और किसी करीबी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts