spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशबचपन का सपना पूरा होगा कंगना का

बचपन का सपना पूरा होगा कंगना का

-

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। अब वह सिर्फ एक्ट्रेस या राजनेता ही नहीं, बल्कि एक और नए क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। इस बार वैलेंटाइन डे उनके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि उन्होंने अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और फैंस को एक खास तोहफा भी मिलने वाला है।

कंगना रनौत का पहाड़ों से खास रिश्ता रहा है और अब उन्होंने वहां अपना खुद का एक कैफे खोल लिया है। यह कैफे हिमालय की गोद में स्थित होगा। जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकेंगे। कंगना हमेशा से पहाड़ों से जुड़ी रही हैं और उन्होंने अपने बचपन की इस ख्वाहिश को अब जाकर पूरा कर लिया है। पहाड़ों से कंगना का खास रिश्ता रहा है। कंगना ने अपने कैफे का नाम द माउंटेन स्टोरी रखा है। एक्ट्रेस ने कहा है कि पहाड़ उनकी हड्डियां हैं, नदियां उनकी नसें हैं। आगे उन्होंने कहा कि पर्वत शिखर वो जगह है जहां असली आजादी मिलती है। इसलिए राजनीति से बॉलीवुड के सफर के बाद एक्ट्रेस ने अपने बचपन के सपने को वही पूरा किया है।

अब कंगना का हिमालय की गोद में एक प्यारा छोटा सा कैफे होगा। कंगना रनौत ने अपने कैफे की झलक फैंस के साथ शेयर की है। यह कोई फैंसी कैफे नहीं है, बल्कि इसे ऐसा डिजाइन किया गया है। कैफे का लुक वुडेन थीम पर बेस्ड है, जहां अंदर और बाहर लकड़ी का खूबसूरत काम दिखता है।

यहां हिमाचली डिजाइन्स के साथ पहाड़ों का शानदार नजारा भी मिलेगा। बैठने की सुविधा इंडोर और आउटडोर दोनों जगह है। कंगना ने वीडियो में मेन्यू भी दिखाया, जिसमें सिर्फ पहाड़ी नहीं, बल्कि कई तरह के स्वादिष्ट इंटरनेशनल फूड भी शामिल हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर कंगना अपने फैंस के लिए यह खूबसूरत कैफे लॉन्च करने वाली हैं। यह उनके प्रशंसकों के लिए भी एक खास तोहफा होगा, क्योंकि अब वे कंगना की इस खास जगह पर जाकर उनके सपने का हिस्सा बन सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts