spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSJhansi Murder: पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड के किए सात टुकड़े, तीन कुएं...

Jhansi Murder: पूर्व प्रधान ने गर्लफ्रेंड के किए सात टुकड़े, तीन कुएं में डाले, बाकी नदी में फेंके

-

– शादी का दबाव बना रही थी।

झांसी। पूर्व प्रधान ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सात टुकड़ों में काटा डाला। तीन टुकड़े बोरियों में भरकर कुएं में फेंक दिए। बाकी टुकड़ों को सात किलोमीटर दूर नदी में फेंक आया। नौ अगस्त को हुई इस वारदात में उसके दो साथी भी शामिल थे, 13 अगस्त को टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव में रहने वाला विनोद पटेल अपने खेत पर गया था। उसके खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी। विनोद ने कुएं में झांककर देखा, तो पानी में दो बोरियां तैर रही थीं। उसने तुरंत पुलिस और गांववालों को इस बारे में बताया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों बोरियों को कुएं से बाहर निकलवाया।

एक बोरी में महिला का गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा था। जबकि, दूसरी बोरी में कमर से लेकर जांघ तक का हिस्सा भरा था। महिला के हाथ-पैर और सिर गायब थे। इसके बाद कुएं को खाली करवाया गया। तब एक हाथ भी मिल गया।

लेकिन, बिना सिर के महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसके बाद सोमवार (18 अगस्त) को पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। फिर इस हत्याकांड की जांच करने के लिए पुलिस की 18 टीमें लगाई गईं। इसके बाद एक पुलिस टीम महेवा गांव पहुंची। वहां एक व्यक्ति ने बताया कि ये रचना यादव हो सकती है। रचना के बारे में जब पुलिस ने पता लगाया, तो वह मिसिंग थी।

रचना यादव ने की थी दो शादियां

रचना यादव टीकमगढ़ के चंदेरा थाना क्षेत्र के मैलवारा गांव की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी टीकमगढ़ में हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हो गए। शादी के 5 साल बाद पति से मनमुटाव होने के बाद वह अपने मायके में रहने लगी।

कुछ समय बाद रचना की दूसरी शादी टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव में रहने वाले शिवराज यादव से हो गई। लेकिन, साल-2023 में रचना ने शिवराज, उसके बड़े भाई पर रेप और हत्या की कोशिश की ऋकफ करा दी। इस मामले का गरौठा कोर्ट में केस चल रहा था। केस की पैरवी में पूर्व प्रधान संजय पटेल ने मदद की।

इसके बाद संजय की रचना से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रचना संजय से मोटी रकम भी लेने लगी। 2 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। 2 महीने पहले शिवराज की मौत हो गई। तब से रचना अपने बॉयफ्रेंड संजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

संजय ने काफी समझाया, लेकिन रचना मान नहीं रही थी। जब किसी तरह से बात नहीं बनी, तो संजय ने रचना की हत्या करने का प्लान बनाया। इस साजिश में उसने अपने भतीजे संदीप पटेल और गरौठा के पसौरा गांव में रहने वाले प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार को भी शामिल किया।

कार में गला घोंटा, फिर 7 टुकड़े कर दिए

9 अगस्त को संजय, संदीप और प्रदीप रचना को कार में बैठाकर घुमाने के बहाने से ले गए। संजय ने कार में भी उसे समझाया, लेकिन वो शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद संजय ने कार के अंदर ही रचना का गला घोंट दिया। फिर तीनों लाश को लेकर किशोरपुरा गांव में महेवा रोड पर लेकर पहुंचे। यहां विनोद पटेल के कुएं पर धारदार हथियार से रचना के शव के 7 टुकड़े किए। फिर अलग-अलग बोरियों में टुकड़े भर दिए। साथ में बोरी में ईंट भी भरी, जिससे लाश पानी में शव ऊपर न आ पाए। इसके बाद 3 बोरियों को कुएं में डाल दिया। सिर, पैर समेत बॉडी के अन्य पार्ट 7 किलोमीटर दूर रेवन गांव के पास लखेरी नदी में फेंक दिए। इसके बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए।

भाई को बताया था कि तेरी बहन को मार डाला

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस तलाश करते हुए रचना यादव के मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के मैलवारा गांव पहुंच गई। तब भाई ने कहा कि यह लाश बहन रचना यादव की है। हत्या टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल ने की है। संजय ने हत्या के बाद मुझे फोन लगाकर कहा था कि तेरी बहन को मार डाला है। इसके बाद पुलिस संजय पटेल और उसके भतीजे संदीप पटेल तक पहुंची।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts