Homeउत्तर प्रदेशMeerutविजय सिंह पथिक की जयंती में जयंत होंगे मुख्य अतिथि

विजय सिंह पथिक की जयंती में जयंत होंगे मुख्य अतिथि

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा क्रांतिकारी किसान नेता विजय सिंह पथिक की 144वीं जयंती के अवसर पर 14 मार्च को ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर स्थित रामलीला मैदान में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि चौधरी जयंत सिंह जी होंगे।

 

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विजय सिंह पथिक के संघर्ष, विचारों और किसान आंदोलनों में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संगोष्ठी में उनके जीवन, किसान आंदोलनों में उनकी भूमिका और समाज सुधार से जुड़े विचारों पर चर्चा होगी। युवाओं को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें जयंत चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय), सुरेंद्र सिंह नागर (सांसद, राज्यसभा), सोमेन्द्र टॉमर (राज्य मंत्री, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार), अशोक कटारिया (विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री), नरेन्द्र भाटी (विधान परिषद सदस्य) और तेजपाल नागर (विधायक, दादरी विधानसभा) शामिल हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts