HomeAccident NewsJaunpur Accident: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौत

Jaunpur Accident: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौत

-

  • गलत दिशा से आ रहा था ट्रक, ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया.

जौनपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर मलबे में तब्दील हो गया।

यह हादसा फतेहगंज बाजार में बुधवार की सुबह एक बजे की है। तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा से जाकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

हादसे के बाद जौनपुरझ्रप्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही बक्शा थाना एसएचओ विक्रम लक्ष्मण सिंह स्थानीय हल्का प्रभारी सकलदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराने के लिए क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर के मलबे को बुलडोजर से हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।

मृतकों की पहचान कंधरपुर निवासी बेचू सरोज और सुजानगंज क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts