HomeAccident NewsJaunpur accident: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

Jaunpur accident: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

-

– बरही समारोह में हादसा, बैटरी लेकर लौट रहे थे, एक घायल अस्पताल में भर्ती।

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार रात एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना एक बरही समारोह के दौरान हुई, जिससे गांव में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम (स्वर्गीय पन्नालाल गौतम के पुत्र) अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव की नई बस्ती में राहुल गौतम के घर आए थे। राहुल गौतम के घर पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में बरही समारोह का आयोजन किया जा रहा था।

 

 

कार्यक्रम के लिए दोनों रात करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे। बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू ने अपने साथ सिपाही गौतम (लगभग 18 वर्ष) को भी ले लिया था।

नेशनल हाईवे 135 ए पर चढ़ते ही, जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक संतोष गौतम के तीन बच्चे हैं। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts