HomeEducation Newsईस्माइल कालेज को नैक में मिला 2.96 स्कोर

ईस्माइल कालेज को नैक में मिला 2.96 स्कोर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संब्रद्धता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में वर्तमान प्राप्त नैक मूल्यांकन में ईस्माइल नेशनल महिला पी जी कॉलेज ने प्राप्त किया 2.96 सर्वाधिक सीजीपीए स्कोर।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनीता राठी ने बताया कि इस्माईल नेशनल महिला पी जी कॉलेज ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद(NAAC) डॉ. राज सिंह (चेयरपर्सन), डॉ. पुरुषोत्तम मारवानिया (सदस्य कोआॅडिनेटर), डॉ. मैथिली कैथावारापु (सदस्य) द्वारा 11 और 12 फरवरी को आयोजित मूल्यांकन प्रक्रिया में सीजीपीए स्कोर 2.96 B++ ग्रेड प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह जिले के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि ईस्माइल नेशनल महिला पी जी कॉलेज मेरठ जिले का एकमात्र महाविद्यालय है जिसे नैक द्वारा यह ग्रेड महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया, शोध, नवाचार और छात्र सहायता सेवाओं के आधार पर प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के अथक परिश्रम समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सचिव अरुण गुप्ता ने इस अवसर पर कहा यह ग्रेड हमारे महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts