HomeTechnologyभारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य L 1 हुआ लॉन्च, पढ़िए पूरी...

भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य L 1 हुआ लॉन्च, पढ़िए पूरी खबर

-

  • आज फिर से इसरो ने इतिहास रच दिया,

  • भारत का पहला सूर्य मिशन हुआ लॉन्च,

  • श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग।


 

श्रीहरिकोटा। भारत का पहला सूर्य मिशन, आदित्य L1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ। बता दें इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने आज सूर्य की ओर उड़ान भर दी है। श्रीहरिकोटा से ISRO आज सुबह 11.50 बजे आदित्य एल-1 को लांच किया गया। PSLV-C57 के जरिये आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग संपन्न हुई। आदित्य L1 से सूर्य के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

बता दें आदित्य एल1 दरअसल, 1,475 किलो वजन के रॉकेट में इंस्टॉल 244 किग्रा का एक स्पेसक्राफ्ट है। जिसे सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो सूर्य और धरती के बीच स्थित एक लैंग्रांज बिंदु L1 पर स्थापित करने के लिए लॉन्च किया है।

 

 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें श्रीहरिकोटा से ISRO आज 11.50 बजे आदित्य एल-1 लांचिंग संपन्न हो चुकी है। PSLV-C57 के जरिए आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग हुई। आदित्य एल1 से सौर, वायुमंडल को समझने का प्रयास होगा। आदित्य एल 1 हवाओं के विभाजन, तापमान की स्टडी करेगा। आदित्य L1 सौर तूफानों के आने की वजह की भी स्टडी करेगा। यह उपग्रह 125 दिन की यात्रा कर सूर्य की कक्षा में पहुंचेगा।

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

ISRO के Aditya-L1 मिशन के सफल प्रक्षेपण का काउंटडाउन शुरू, आदित्य एल-1 आज सूर्य की ओर भरेगा उड़ान, जानें मिशन से जुड़ी प्रमुख बातें…

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts