spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports Newsभारत की हालत पतली, टीम इंडिया 156 पर ढेर

भारत की हालत पतली, टीम इंडिया 156 पर ढेर

-

स्पिनर सेंटनर और गेन फिलिप्स ने कहर ढाया, 103 रन की लीड


पुणे। दूसरे दिन न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने कहर बरपाते हुए टीम इंडिया को 156 रनों पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड को पहली पारी की बढ़त के आधार पर 103 रन की लीड ले ली है। न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने सात विकेट लिये। भारत की हालत खराब हो गई है। सरफराज खान आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना छठा विकेट खो दिया है। सरफराज को मिचेल सैंटनर ने आउट किया। भारत का पांचवां विकेट गिर चुका है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

भारत का स्कोर इस समय 83 रन है और भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने अपना शिकार बनाया। भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। मिचेल सैंटनर की सीधी गेंद को कोहली ने आॅन साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन बोल्ड हो गए। भारत को दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गए हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। गिल एलबीडब्ल्यू हुए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। टीम इंडिया की नजरें विशाल स्कोर पर हैं। किवी टीम पहले ही दिन वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसकर रह गई थी और बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी।
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। वॉशिंगटन सुंदर ने। लगभग तीन साल बाद टेस्ट में वापसी करते हुए सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे ने 76 रन और रचिन रवींद्र ने 65 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।
वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट वापसी में शानदार प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट के इस फैसले को सही साबित किया और कुल 7 विकेट लिए। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें पांच खिलाड़ी को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया और एक एलबीडब्ल्यू और कैच आउट रहा। इसके अलावा बाकी विकेट आर अश्विन ने लिए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। यशस्वी और शुभमन गिल नाबाद वापस लौटे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts