spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingभारत ने आतंकी अब्दुल रऊफ का किया सफाया

भारत ने आतंकी अब्दुल रऊफ का किया सफाया

-


नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया कर दिया है।

भारत की इस कार्रवाई का अब वैश्विक असर भी दिखने लगा है और अब्दुल अजहर की मौत पर अमेरिका ने भारत को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी कहा है। मसूद अजहर का भाई और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन जैश का प्रमुख आॅपरेशनल मास्टरमाइंड अब्दुल अजहर की मौत से अमेरिका गदगद नजर आ रहा है।

अमेरिका ने किया भारत का समर्थन : अमेरिका के पूर्व राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रहे जालमे खलीलजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है। यह वही शख्स है जिसने 2002 में यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी थी।

आज इंसाफ हुआ है। थैक्यू इंडिया भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई कर मारे गए अब्दुल रऊफ की मौत पर अमेरिका ने इसे जस्टिस डिलिवर्ड बताया है। कुख्यात आतंकी की मौत से अमेरिका के साथ-साथ यहूदी समुदाय भी काफी ज्यादा संतुष्ट नजर आ रहा है।

डेनियल पर्ल की हत्या से जुड़ा था अब्दुल अजहर : 2002 में पाकिस्तान में हुए एक वीभत्स हत्याकांड में वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीनियर पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अब्दुल रऊफ इस हत्याकांड का मास्टमाइंड था और अमेरिकी एजेंसियों को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

वर महिला डिप्लोमैट ने पीएम को टैग कर कहा धन्यवाद

अमेरिका की एक वरिष्ठ डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी अब्दुल रऊफ अजहर की मौत पर भारत को धन्यवाद कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग कर लिखा हम लंबे समय से डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मैं व्यक्तिगत रूप से भारत सरकार की आभारी हूं।

यहूदी समुदाय ने की सराहना

भारत द्वारा की गई कार्रवाई को इजरायली अखबार ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने प्रमुखता से कवर किया और अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर का यहूदी समुदाय भारत की इस कार्रवाई से राहत महसूस कर रहा है। जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भारत की सख्ती को वैश्विक समर्थन मिल रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts