spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutहर समस्या की जड़ है बढ़ती जनसंख्या

हर समस्या की जड़ है बढ़ती जनसंख्या

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन और राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के दर्जनों सदस्य गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से जल्द से जल्द भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।

धरना प्रदर्शन कर रहे हैं सदस्यों ने बताया कि भारत में भी जनसंख्या अहम मुद्दा है और अब जनसंख्या का आंकड़ा 144 करोड़ पहुंच गया है, जो जल्द ही 145 करोड़ पहुंचने वाला है। यह एक बड़े खतरे की निशानी साबित होता दिखाई दे रहा है। बढ़ती जनसंख्या के साथ ही मानव जीवन को मिलने वाले सभी संसाधनों की लगातार कमी होती जा रही है। ना तो लोगों को पर्याप्त मात्रा में नौकरी मिल रही है और ना ही खाने पीने का सामान। जबकि जनसंख्या बढ़ने से अब पर्यावरण भी लगातार दूषित होता जा रहा है। जो भविष्य के लिए एक घातक परिणाम साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल करनी चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाले भूचाल से बचा जा सके। इस दौरान रविंद्र गुर्जर, सचिन सिरोही, दिनेश प्रधान, अजब सिंह रामबीर आदि ने विचार रखे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts