Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: निगम कार्यकारिणी चुनाव में बागी पार्षद सहित सात ने भरा चुनाव...

Meerut: निगम कार्यकारिणी चुनाव में बागी पार्षद सहित सात ने भरा चुनाव में पर्चा

-

भाजपा ने पहले प्रत्याशियों पर ही खेला दांव, पांच प्रत्याशी मैदान में उतारे, सपा से एक पर्चा दाखिल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को शास्त्री नगर के सेक्टर दो स्थित पार्क में कराया जा रहा है। यह चुनाव पिछली बार 17 नवंबर को कराया गया था। हालांकि बाद में हंगामे के चलते इसका परिणाम सफल नहीं निकला था। भाजपाइयों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव को रद्द कर दिया गया था।

 

 

17 नवंबर को हुए नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में नामांकन प्रक्रिया से लेकर वोटिंग काउंटिंग और बाद में नतीजा की घोषणा तक जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ भाजपा कार्यकर्ता जमकर हंगामा किया था। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव को रद्द कर दिया था।

वार्ड 50 से भाजपा पार्षद संजय सैनी जिनके कार्यकारिणी चुनाव में 17 नवंबर को नामांकन करने के बाद काउंटिंग के समय विरोध हुआ था। इन्हीं के कारण चुनाव रद्द हुआ था। इस बार फिर से मैदान में हैं। उन्होंने जिस दिन चुनाव रद्द हुआ था उसी दिन ऐलान कर दिया था कि जब भी कार्य करने का चुनाव होगा, वह इस चुनाव को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। चाहे उन्हें पार्टी लड़ाए, चाहे उन्हें खुद लड़ना पड़े।

सुबह से ही भाजपा नेता चुनाव स्थल पर पहुंच गए है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कामदत्त शर्मा, अमित अग्रवाल आदि सुबह से ही मौजूद रहे। इसके साथ साथ नगर निगम के तमाम अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो बजे से मतदान शुरू हुआ।

छह सदस्य चुने जाने हैं

कार्यकारिणी चुनाव में 6 पार्षद निगम की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने जाने हैं इसको लेकर भाजपा ने भी अपने पार्षद मैदान में उतरे हैं तो विपक्ष के पार्षद भी अपनी ताल ठोक रहे हैं इसके साथ ही संजय सैनी भी मैदान में है। हालांकि भाजपा ने अपने प्रत्याशी पहले वाले ही रखे हैं।

सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कार्यकारिणी चुनाव में कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।इसमें जांच प्रक्रिया में सभी पत्र सही पाए गए है, इसके साथ ही नाम वापसी के समय में भी किसी भी प्रत्याशी ने अपना पत्र वापस नहीं लिया है। प्रत्याशियों में पांच प्रत्याशी भाजपा, एक समाजवादी पार्टी से , और पिछले बार के बागी प्रत्याशी संजय सैनी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts