HomeCRIME NEWSमेरठ में पति-पत्नी के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे...

मेरठ में पति-पत्नी के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे ताने

-

  • मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वी इलाही बक्स में पति-पत्नी के विवाद को लेकर सालों ने घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ खूनी संघर्ष हो गया। घर की महिलाओं पर दबंगों ने तमंचे ताना मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने थाने में की शिकायत। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल पूर्वी इलाही बक्स निवासी दिलशाद पुत्र रईस ने बताया शुक्रवार को शाम के समय नौशाद पत्नी अकशा का विवाद हो गया था। पत्नी अकशा ने पति नौशाद के साथ मारपीट करती थी। पति के विरोध करने पर पत्नी ने अपने भाइयों को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि समीम, अनस, अमन, फरदीन, अशरफ, इक़बाल व शुएब, एक दर्जन दबंग को बुलाकर घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ कर दी। मारपीट देख दूसरे पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए जमकर मारपीट हुई। खूनी संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला पक्ष के लोगों ने घर की महिलाओं पर तमंचे तान दिया।

वहीं मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में दबंग युवक तमंचे हाथ में लेकर लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित में थाने में तहरीर दी।

वहीं इस मामले में ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts