spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: शोहदे ने नाबालिग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, मां...

MEERUT CRIME: शोहदे ने नाबालिग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, मां ने बीच सड़क पर कर दी धुलाई

शोहदे ने स्कूल जा रही नाबालिग किशोरी से बीच रास्ते छेड़छाड़ कर दी थी। इतना ही नहीं उसने पहले छात्रा का पीछा किया। बाद में पेंट की जिप खोलकर उसके सामने अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद शोहदे को आसपास के लोगों और पीड़िता की मां ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ– शुक्रवार (25 अक्टूबर) को परतापुर थाना क्षेत्र में रिठानी चौकी के पास शोहदे की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई। शोहदे को आसपास के लोगों और पीड़िता की मां ने जमकर पीटा। आरोप है कि शोहदे ने स्कूल जा रही नाबालिग किशोरी से बीच रास्ते छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उसने पहले छात्रा का पीछा किया। बाद में पेंट की जिप खोलकर उसके सामने अश्लील हरकत की।

घटना शताब्दीनगर में रिठानी चौकी के पास की है। सुबह 11 साल की एक किशोरी पैदल ही स्कूल जा रही थी। तभी रिठानी चौकी से 30 कदम आगे एक लड़का छात्रा का पीछा करने लगा। लड़का भी पैदल ही था। वो छात्रा को गंदे कमेंट्स करने लगा।
थोड़ी देर बाद वो किशोरी के बगल तक जा पहुंचा और गंदे कमेंट्स करके मिसबिहेव करने लगा। इसके बाद छात्रा चुपचाप चलती रही। थोड़ी देर बाद लड़के ने छात्रा को ओवरटेक किया और उसके आगे चलकर जिप खोलकर अश्लील हरकत कर दी। यह देखकर छात्रा डर गई। वहीं से घर वापस लौट गई। जब घरवालों ने उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा तो डरी हुई बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां उसी रास्ते पर बच्ची के पीछे-पीछे चल दी।

शोहदे ने दोबारा बच्ची को छेड़ना शुरू कर दिया, तो किशोरी की मां और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को जमकर पीट दिया। भीड़ ने आरोपी को सड़क पर गिरा-गिराकर इतना मारा कि उसका चेहरा खून से लहूलुहान हो गया।

इस बीच शोहदा माफी मांगता रहा उसने कहा कि वो आज पहली बार ही यहां आया है उसने ऐसा कुछ नहीं किया। उसने कहा कि मुझे छोड़ दो मैंने ऐसा कुछ नही किया लेकिन भीड़ उसे पीटती रही। बाद में सूचना पर परतापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शोहदे को अरेस्ट कर ले आई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

परतापुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिष्ट बताया कि आरोपी का नाम मोहित कुमार उम्र 35 साल है। आरोपी ब्रहमपुरी का रहने वाला है। आरोपी युवक रास्ते में जाते वक्त छात्रा से अश्लील हरकतें कर रहा था। उसके साथ छेड़खानी कर रहा था, उसे अरेस्ट किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts