HomeTrendingमथुरा में गर्भगृह को जेल जैसा सजाया, बैरक बनाई गईं, श्रीकृष्ण...

मथुरा में गर्भगृह को जेल जैसा सजाया, बैरक बनाई गईं, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में दस लाख ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

-

– इंद्रधनुषी पोशाक पहनेंगे कान्हा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में दस लाख ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।

मथुरा। वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। वृंदावन में 10 लाख भक्त पहुंचे हैं। शनिवार सुबह 5:30 बजे शहनाई और नगाड़ों की ध्वनि के बीच ठाकुरजी की मंगला आरती हुई। फिर पंचामृत से अभिषेक किया गया। सुबह 9 बजे मंदिर के भागवत भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसके बाद ठाकुरजी के दर्शन शुरू हो गए हैं। जन्मभूमि पर सुबह 11:25 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे। वे 2.30 घंटे तक जन्मोत्सव में शामिल रहेंगे। गर्भगृह को कारागार की तरह सजाया गया है। गर्भगृह में 221 किलो चांदी लगाई गई है। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘आॅपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है।

जिस फूल बंगले में ठाकुरजी विराजेंगे, उसे सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा में श्रीकृष्ण ठाकुरजी के लिए उपहार भेजे गए हैं। इनमें टॉफी, चॉकलेट और लड्डू शामिल हैं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि कान्हा की पोशाक को मथुरा के कारीगरों ने 6 महीने में तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को शामिल किया गया है।

बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के जन्म की सभी प्रक्रियाएं रात 12 बजे शुरू होंगी। ठाकुरजी का दूध, दही, घी, शहद, इत्र और यमुना के जल से अभिषेक होगा। यह प्रक्रिया गर्भगृह में परदे की आड़ में होगी। इसके बाद ठाकुरजी को पीतांबर वस्त्र पहनाए जाएंगे, फिर आभूषण पहनाए जाएंगे।
रात 1:30 बजे से लेकर 2 बजे तक ठाकुरजी जगमोहन दर्शन देंगे। 16 अगस्त को पूरी रात दर्शन हो सकेंगे। 16 अगस्त की रात को होने वाली विशेष मंगला आरती में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। 2022 में हुए हादसे के बाद से मंदिर परिसर में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिल सकेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts