spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ में कांग्रेस ने वोट चोर को रावण बताया, होर्डिंग पर राहुल...

लखनऊ में कांग्रेस ने वोट चोर को रावण बताया, होर्डिंग पर राहुल को बनाया श्रीराम

-

लखनऊ। यूपी कांग्रेस आॅफिस के बाहर दशहरा पर लगी होर्डिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है। होर्डिंग में रावण को वोट चोर बताया गया है। राहुल गांधी को भगवान श्रीराम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। राहुल गांधी, कथित वोटचोर पर तीर से निशाना साधे हुए दिख रहे हैं।

होर्डिंग पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, एऊ, वोट चोर, एउ चुनाव आयोग, उइक, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही को रावण का 10 सिर दिखाया गया है। भगवान श्रीराम के स्वरूप में राहुल गांधी इन सिरों पर तीर चलाते दिखाए गए हैं।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने यह होर्डिंग लगवाया है। उन्होंने बताया कि देश की उम्मीद अब राहुल गांधी हैं। राहुल ही महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोर, ईसी चुनाव आयोग, सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे गंभीर मुद्दों से जनता को बचाएंगे।
दशहरा पर रात में ही होर्डिंग लगा दिया गया था। शुक्रवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय पर इस होर्डिंग को देखने वालों का तांता लग गया। तमाम लोगों ने मोबाइल फोन में इसके फोटो-वीडियो भी बनाए।
कांग्रेस के होर्डिंग पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा- लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में चित्रित करने वाला एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर लगाने वाले को यह नहीं पता कि वह भगवान राम का विरोध करने वाले राहुल गांधी से तुलना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधीजी, कृपया अपनी पार्टी के नेताओं को अपना चरित्र बताइए- कि आप उन्हीं कांग्रेस नेताओं में से एक हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने रावण रूपी कांग्रेस के 10 सिर काटकर देश की बागडोर संभाली थी। वे 10 सिर थे- 70 साल की लूट, वंशवाद की जड़ें, भ्रष्टाचार का बोफोर्स, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, 2जी घोटाला, आपातकाल का काला अध्याय, सिख विरोधी दंगे, तुष्टिकरण, अर्थव्यवस्था का विनाश और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़।

‘जो भगवान राम के दर्शन करने नहीं गया, उसके लिए नौटंकी’

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जो भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं गया, जो चुनाव के दौरान अलग-अलग रूप धारण करके वोट पाने के लिए घूमता रहा। वह कहीं मुसलमान, कहीं ईसाई, कहीं हिंदू, कहीं सिख बन गया। ये लोग ड्रामेबाज हैं, इन्हें समाज से माफी मांगनी होगी। ये जो कर रहे हैं वह गलत है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts