Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने लगाए पलायन और मकान बिकाऊ...

हस्तिनापुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने लगाए पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

-

  • हस्तिनापुर: ब्राह्मण समाज के लोगों ने लगाए पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर,
  • मचा हड़कंप।
  • पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को निपटा दिया।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। हस्तिनापुर में मारपीट के विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने पलायन और मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस मौके पहुंची और दोनों के लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्यवाही होने तक पोस्टर हटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को निपटा दिया।

 

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अकबरपुर में दो पक्षों में खेत पर जाने को लेकर मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया था। ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो गए और उन्होंने गांव में दूसरी जाति के लोगों पर दबंगई का आरोप लगा दिया और मकान पर पलायन व मकान बेचने के पोस्टर चश्मा कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना पर थाना पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और ब्राह्मण समाज के लोगों को समझने का प्रयास करने लगे लेकिन उन्होंने आरोपियों पर कार्य होने तक पोस्टर हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तब कहीं जाकर ब्राह्मण समाज के लोग शांत हुए।

 

 

वहीं एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी को लेकर पोस्टर चस्पा किए गए थे आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है मामला शांत हो चुका है और लोगों ने पोस्टर हटा दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts