spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut News: बाइक सवार बदमाशों का आतंक, मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में...

Meerut News: बाइक सवार बदमाशों का आतंक, मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में टेक्नीशियन से नोटों से भरा बैग लूटा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव छीलोरा मोड पर देर रात लैब टेक्नीशियन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर करीब 50 हजार की नगदी से भरा बाइक बैग और मोबाइल सहित बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। टेक्नीशियन ने भावनपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव छीलौरा के रहने वाले मोहित पुत्र करण सिंह ने बताया कि वह शास्त्रीनगर कुटी चौराहा के पास मोजूद पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन है। बुधवार की रात वह बाइक से घर जा रहा था किला रोड से गांव छीलौरा की तरफ मुड़ने पर थोड़ी दूर चला तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी और बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया।

बैग में करीब 50 हजार रुपए सहित डेबिट कार्ड आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे बदमाश बाइक और मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि बदमाश किस तरफ से आए मोहित कितने बजे रोजाना गांव से आते हैं इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts