Homeउत्तर प्रदेशMeerutकारगिल के अमर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल के अमर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

-

कारगिल के अमर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


मेरठ। कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी रखने और उनके बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से व कारगिल के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेरठ महानगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने “रक्तदान महादान, जीवन बचाने का अभियान” के अंतर्गत रक्तदान किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्त लिया गया और प्रमाण पत्र भी दिया गया। शिविर का उद्देश्य वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना है। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि, रक्त की कोई फैक्ट्री नहीं होती।

रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है और केवल मानव ही रक्तदान कर सकता है। हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी के घर में खुशियां लौटा सकता है। उन्होंने बजरंग कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस शिविर में भाग लें और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें। उन्होंने कहा कि ” कारगिल अमर शहीदो के बलिदान से हमारा आज और आने वाला कल सुरक्षित है, आओ उनके सम्मान में करें रक्तदान।” कारगिल के युद्ध में हमारे जवानों ने दुर्गम पहाड़ों पर लड़ते हुए यह सिद्ध कर दिया था कि देश की रक्षा के लिए भारतीय सैनिक किसी भी त्याग के लिए तैयार है। आज हम सुख और चैन से जी रहे हैं, वो उन्हीं वीरों के बलिदान का परिणाम है।

उन्हीं शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम रक्तदान जैसा महादान करने जा रहे हैं, जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सके। उन्होंने कहा कि, सभी देशभक्त नागरिक, और बजरंग दल के युवा आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहेंगे व किसी की जिंदगी “एक यूनिट रक्त, कई जीवन की मुस्कान” के संकल्प के साथ बचाते रहेंगे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मान्यता प्राप्त टीम द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ रक्त संग्रह किया गया। प्रत्येक रक्तदाता का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें रक्तदान प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संभाग सगंठन मंत्री अनूप जी, महानगर संगठन मंत्री विनय प्रकाश जी, महानगर सह मंत्री बंटी बजरंगी,हरीश गोस्वामी, प्रिंस सोनकर, दिलकेश खटीक, कृष्णा कश्यप, विशाल धानक, रजत कुशवाड़ा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts