Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमाघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

-

प्रयागराज। मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। माघ मेले तक आने वाले सभी मार्गों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एंट्री प्वॉइंट पर ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। मेले के बाहर बनाए गए पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। मेले में पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ गई है।

 

 

एटीएस के साथ पैरामिलिट्री के लोग संगम समेत सभी घाटों पर निगरानी कर रहे हैं। संगम वॉच टॉवर से पूरे मेला क्षेत्र और स्नान घाटों की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का क्रम जारी है। बुधवार को दोपहर बाद से ही सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने के कारण आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। बुधवार को एकादशी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद स्नान का योग होने के कारण बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी डुबकी लगाई।

चंदौली से आए राम किशोर तिवारी ने बताया कि वह परिवार के साथ मेले में आए हैं। आज भी स्नान किया है और कल बृहस्पतिवार को भी स्नान करके बाद घर के लिए निकलेंगे। बुधवार को संगम तट पर भारी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से निर्धारित घाटों के अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने नौका से संगम पहुंचकर स्नान किया। पक्के घाट को काफी आकर्षक तरीके से फूलों और गमलों से सजाया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts