Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के मवाना में भीषण सड़क हादसा, कई घायल, 4 की हालत गंभीर

मेरठ के मवाना में भीषण सड़क हादसा, कई घायल, 4 की हालत गंभीर

-

मेरठ के मवाना में पलटा छोटा हाथी, कई घायल, 4 की हालत गंभीर


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। मवाना में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सुबह-सुबह यहां छोटा हाथी पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसमें 4 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि छोटे हाथी में सवार होकर लोग जा रहे थे। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया।

 

बताया जा रहा है कि रिश्तेदार की मौत में दुख जताने जाना था। मवाना क्षेत्र के गांव माखन नगर से 20-22 लोग मेरठ शहर में ब्रहमपुरी जाने के लिए निकले थे। ये लोग ब्रहमपुरी में किसी रिश्तेदार की मौत पर दुख जताने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी रास्ते में तिगरी के पास बाईपास तक आया तो बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। फिलहाल चार की हालत गंभीर होने पर उनको मेरठ रेफर किया गया है। शेष का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

माखन नगर गांव के रहने वाले सुभाष, पुत्र स्वराज सिंह ने बताया कि ब्रहमपुरी में उनके बहनोई नीरज, पुत्र विशंभर की शनिवार रात मौत हो गई। सुबह उसकी खबर मिली। तो गांव से काफी लोग, रिश्तेदार वहीं जा रहे थे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले यह हादसा हो गया है।

 

सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर कविता, दीपा, संतलेस, राकेश की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। वही सीएचसी में भर्ती ओमवती, सरोज, शकुंतला, पूजा, राजू, रामकुमार, बुलबुल, संदीप, रेखा, दीपा, दिव्या का इलाज सीएससी में किया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts