Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएक कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा, मासूम बेटी को छत से फेंककर...

एक कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा, मासूम बेटी को छत से फेंककर उतारा मौत के घाट

-

  • मासूम को मां ने छत से फेंककर मार डाला।

बरेली। एक महिला ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मासूम बेटी को छत से फेंककर मार डाला। आरोपी महिला ने पति को मासूम के छत से गिरने की सूचना दी थी। पड़ोसी के बच्चे ने चौंकाने वाला राज खोला। हालांकि दो दिन पहले पड़ोसी बच्चे ने फेंकने की बात कही तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

महिला ने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा कि बच्ची उसे बहुत परेशान करती थी। हालांकि पति का कहना है कि वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी। बच्ची उसे यह बात बताती थी, इसी वजह से उसे मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परखाखेड़ा के मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 नवंबर को फैक्टरी में काम करने गया था। दोपहर 12:30 बजे उसकी पत्नी अनम ने ढाई साल की बेटी अमन नूर के छत से नीचे गिरने की सूचना दी। वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई।

मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को
जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts