spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशटोल प्लाजा कर्मियों की गुंडई, लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा,...

टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडई, लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा, 15 पर एफआईआर

-

– लोगों पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान किया, 

अमरोहा। जोया टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों की गुंडई सामने आई है। मुरादाबाद के चार युवकों के साथ टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें कार मालिक का कंधा टूट गया। पुलिस ने 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोया टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल कर्मियों की गुंडई सामने आई है। कार पर लगे फास्ट्रैक में काम नहीं किया तो टोलकर्मियों ने मुरादाबाद के दो भाई और उनके दोस्तों के साथ बदतमीजी की। कहासुनी के बाद मारपीट कर घायल कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

घटना में कार मालिक का कंधा टूट गया। मामले में पुलिस ने 10-15 अज्ञात टोलकर्मियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद में गलशहीद थानाक्षेत्र के मोहल्ला काला प्यादा संभली गेट के रहने वाले अब्दुल समद रविवार को अपने भाई मोहम्मद जैद और दोस्त जकी व मुजम्मिल के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी कार जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तभी फास्ट्रैक में रिचार्ज न होने के कारण कार पास नहीं हो सकी। तभी अब्दुल समद ने कार को पीछे लेकर फास्टैग रिचार्ज कर लिया। रिचार्ज करने के करीब दस मिनट बाद वह अपनी कर लेकर फिर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो किसी कारण से फास्ट्रैक ने काम नहीं किया।

लिहाजा, अब्दुल समद ने नगद रुपये देकर कार निकालने के लिए कहा तो टोल कर्मी बहस करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। टोल कर्मी ने की बदतमीजी का वीडियो अब्दुल समद के भाई मोहम्मद जैद ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

जिसका टोल कर्मी विरोध करने लगा। तभी 10 से 15 टोल कर्मचारी आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर अब्दुल समद, मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल के साथ मारपीट की। घटना में अब्दुल समद का कंधा टूट गया। मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल को काफी चोट आईं।

आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मचारियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में 10 से 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के संबंध में पीड़ित ने वीडियो दी है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम रहे की टोल प्लाजा पर यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार टोल कर्मचारी बाहरी लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts