Homeउत्तर प्रदेशMeerutमनचलों के डर से हॉकी प्लेयर ने छोड़ा स्कूल

मनचलों के डर से हॉकी प्लेयर ने छोड़ा स्कूल

-

  • प्रेक्टिस से लौटते समय दबंग ने बीच सड़क पर जड़े चांटे

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक हॉकी प्लेयर किशोरी ने दबंग मनचले के डर से स्कूल छोड़ दिया। आरोपी प्रेक्टिस से लौटते समय अक्सर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करता है।

आरोप है कि दो दिन पहले भी प्रेक्टिस करके लौटते समय पीड़िता को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको चांटे मार दिए और फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी बुधवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह हॉकी प्लेयर है और सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज में रोज प्रैक्टिस के लिए जाती है।

आरोप है कि मेडिकल क्षेत्र का ही रहने वाला एक दबंग युवक पिछले कई दिनों से छात्रा को रास्ते में रोक कर उस पर दोस्ती का दबाव बनाता था। मनचले की हरकत से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दया। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाने और एसएसपी आॅफिस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिसके चलते सोमवार को एक बार फिर कॉलेज में प्रेक्टिस करके लौटते समय बाइक सवार दबंग ने उसे रोक लिया और जबरन अपने साथ बिठाने की कोशिश की।

जिसका विरोध करने पर मनचले ने बीच सड़क पर छात्रा को कई थप्पड़ जड़े और फरार हो गया।

बुधवार को एक बार फिर कप्तान कार्यालय पहुंची पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts