spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: चोरी की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी

मेरठ: चोरी की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर में एक चोरी की शिकायत करना एक कारखाना मालिक को भारी पड़ गया। हिस्ट्रीशीटर ने उसे सड़क पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र की है। शावेज नाम का व्यक्ति एवं कॉलोनी में मच्छरदानी बनाने का कारखाना चलाता है। रविवार को दीनू और जुबेर नाम के दो व्यक्तियों ने उसके कारखाने से मच्छरदानी सीने की मशीन चुरा ली। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शावेज ने जाकिर कॉलोनी चौकी में शिकायत की। पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ा। आरोप है कि पुलिस ने मोटी रकम लेकर दोनों को छोड़ दिया।

चोरों ने अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त साकिब को इस बारे में बताया। साकिब ने शावेज से पुलिस को दी गई रकम का दोगुना मांगा। शावेज ने देने से मना किया। इस पर साकिब ने शावेज को सड़क पर पीटा। कमर में लगी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कारखाना मालिक सावेज के परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही करने से इनकार कर रही है और उसकी अंटी में लगे पिस्टल को मोबाइल बता रही है।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह से की है। अधिकारियों ने उन्हें आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts