4 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद।
दिसपुर: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद आज हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद 4 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई सीनियर नेता, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए।

सूबे के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शर्मा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीती थीं जिनमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर परचम लहराया था।
बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा अब से थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, ‘आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं। मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे।’गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुवाहाटी में कहा, ‘सबसे पहले मैं हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहूंगा।
असम की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार को असम में दोबारा चुना। मैं इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा।’
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘असम की जनता को मैं बधाई देता हूं। बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास, उसके लिए काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे यहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंता बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे। निश्चित रूप से असम का विकास होगा। मेरे विभाग की ओर से भी करीब 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। काम और गति से होगा।
4 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली (बीजेपी नेता और मोदी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री)
अजंता नियोग (पिछली सरकार में वित्त मंत्री)
अतुल बोरा (असम गण परिषद के अध्यक्ष और पिछली 2 सरकारों में मंत्री)
चरण बोरो (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता, पिछली सरकार में भी मंत्री)


