HomeAccident Newsआतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी

आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी

-

कंचन बाजार में बिजली ठेकेदार के गोदाम का सामान जला, लाखों का नुकसान


अमरोहा। मंडी धनौरा के कंचन बाजार में रविवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच बिजली ठेकेदार सुमित अग्रवाल के गोदाम में आग लग गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आग आतिशबाजी की चिंगारी से लगी।

गोदाम में रखे बिजली केबल, पुराने मीटर और बड़ी संख्या में नए मीटर जल गए। आग और धुएं को देखकर बाजार में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया।

दीपावली के मद्देनजर दमकल की एक गाड़ी पास के रामलीला मैदान में तैनात थी। सूचना मिलने पर गाड़ी जल्दी मौके पर पहुंच गई। मंडी धनौरा थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों तक नहीं फैली।

घटना के बाद गोदाम मालिक व बिजली ठेकेदार सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण अग्निकांड के चलते उनका भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। आग की भेंट चढ़े बिजली के उपकरणों और केबलों की वजह से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

गनीमत यह रही कि इस भयंकर हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा दिवाली की रात एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता था। पुलिस और प्रशासन मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। आग बुझाने के प्रयास को लेकर शहरवासी पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की तारीफ कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts