HomeAccident Newsतेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को रौंदा, मौत

-

चालक पुलिस हिरासत में, सड़क पार करते समय हुआ हादसा


लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान सुरेश के रुप में हुई है। सुरेश काम से से लौट रहा था। इसी दौरान तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक लल्ला होटल के पास सड़क पार करते समय उसे डीसीएम ने रौंद दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है। तालकटोरा पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts