HomeAccident Newsकार ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

कार ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

-

क्रेशर परिसर में कोयला लोडिंग करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी


लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। बरवर-औरंगाबाद रोड स्थित गोमती मोड़ के पास कोयला लोडिंग का काम कर रहे इन मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोमती मोड़ के निकट क्रेशर परिसर में वाहन पर कोयला लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदी भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय हरिओम पुत्र रामनाथ निवासी रहेजनिया और संदीप के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों चचेरे भाई थे और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

हरिओम अपने पीछे पत्नी जूली देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। संदीप भी विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts