Homeउत्तर प्रदेशMeerutकोटला बाजार में भारी जलभराव, जनता हलकान

कोटला बाजार में भारी जलभराव, जनता हलकान

-

  • शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है कोटला।
  • दुकानों के सामने भरे गंदे पानी से व्यापार प्रभावित।

शारदा न्यूज, मेरठ।

नगर निगम की लापरवाही से शहर में गंदगी का अंबार लग रहा है। दिवाली के साथ गोवर्धन पूजा व भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है लेकिन शहर में कई जगह नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और अव्यवस्था के चलते आम जनता खासी परेशानी का सामना कर रही है। ऐसा ही हाल मंगलवार को शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक कोटला बाजार में नजर आया।

कोटला बाजार में दैनिक उपयोग व खाद्य पदार्थों की दर्जनों दुकानें हैं। इस समय त्योहार का मौसम चल रहा है। बड़ी संख्या में फुटकर व्यापारी अपनी दुकानों के लिए सामान खरीदने यहां आते है। लेकिन बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग इसी गंदे पानी से होकर बाजार में खरीदारी करने आ रहे हैं। जबकि स्थानीय दुकानदारों का कहना है गंदगी और बदहाली की वजह से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। गंदगी की वजह से खरीदारी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहें हैं। पूरे बाजार में फैली बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

नगर निगम ने त्योहारों से पहले स्वच्छ शहर रखने के दावे किए थे जो हवा-हवाई साबित हो रहें हैं। लेकिन निगम के अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं है। मजबूरी में व्यापारी और आम जनता गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts