Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में तेज आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, स्कूटी सवार पर गिरा यूनिपोल,...

मेरठ में तेज आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, स्कूटी सवार पर गिरा यूनिपोल, दर्दनाक मौत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार रात में आई तेज आंधी-बारिश ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई, जहां लालकुर्ती इलाके में एक यूनिपोल कार पर गिर गया जिसके चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ब्रह्मपुरी क्षेत्र की नूरनगर पुलिया पर एक स्कूटी सवार पर यूनिपोल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। करीब 30 मिनट आई तेज आंधी ने नगर निगम लापरवाही की पोल खोल दी। जहां यूनिपोल की मजबूती के सभी दावे खोखले निकले। नगर निगम की लापरवाही ने एक मूर्तिकार की जिंदगी को लील लिया।

 

यह खबर भी पढ़िए- मेरठ में आंधी-बारिश ने ढाया कहर, चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल, करोड़ों का नुकसान।

मेरठ में आई तेज आंधी-बारिश ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई, तेज आंधी के चलते लालकुर्ती इलाके में एक यूनिपोल एक कार पर गिर गया। इस दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ब्रह्मपुरी क्षेत्र की नूरनगर की पुलिया पर एक स्कूटी सवार पर यूनिपोल गिरने से स्कूटी सवार की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी का रहने वाला नासिर मूर्ति बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह टीपी नगर के मलियाना स्थित अपने कारखाने से लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी जा रहा था। जब नासिर अपनी स्कूटी लेकर नूर नगर की पुलिया पर पहुंचा तभी अचानक यूनिपोल उसकी स्कूटी पर गिर पड़ा इसकी चपेट में आने से नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया था, आसपास के लोगों ने उसे निकट मौजूद एक डॉक्टर को दिखाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि नासिर मूल रूप से जाकिर कॉलोनी गली नंबर 26 का रहने वाला है, फिलहाल वह मदीना कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी व 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी के साथ रह रहा था। हालांकि, पुलिस ने उसके पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। वही नासिर की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

मेरठ में आंधी-बारिश ने ढाया कहर, चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल, करोड़ों का नुकसान

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts