Homemausamनोएडा समेत सात जिलों में झमाझम बारिश

नोएडा समेत सात जिलों में झमाझम बारिश

-

– 18 शहरों में ओले का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, लौटकर आएगी ठंड।

नोएडा। यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में गुरुवार देर रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश से गलन बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा रहा।

 

 

आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं। कहीं-कहीं आंधी की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वहां से आने वाली ठंड हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी।

आने वाले दिनों में पारा 3-4 डिग्री लुढ़क सकता है। कई जिलों में कोहरा भी पड़ सकता है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 6.3डिग्री, मेरठ 7.1 डिग्री, अयोध्या 7.5 डिग्री और कानपुर 7.7 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 2 दिन कई जिलों में बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts