HomemausamWeather News: दो दिन तक असर दिखाएगी गर्मी

Weather News: दो दिन तक असर दिखाएगी गर्मी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आसपास के जिलों में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद तापमान में कमी आएगी।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान करीब एक डिग्री गिर गया, जबकि रात का तापमान 2.3 डिग्री बढ़ गया। हवा की रफ्तार सुबह के समय दस किमी प्रति घंटे की रही। दोपहर को हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा रही।

तेज हवा में लू का असर दिखाई दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 41 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts