spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: बुधवार से पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट

UP Weather: बुधवार से पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट

-

– आज कई जिलों में 40 के ऊपर जा सकता है तापमान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। बीते दो दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। दोपहर की तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग की ओर से 14 मई से यूपी के पूर्वी और तराई हिस्सों के लगभग 20 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को वाराणसी, लखनऊ, बहराइच , गोरखपुर समेत लगभग 15 जिलों जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बलिया और गाजीपुर में आज उष्ण रात्रि की संभावना जताई गई है। इस बीच रविवार को प्रदेश के पूर्वी, तराई और दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही 14 मई से प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी हिस्सों के लगभग 20 जिलों में लू चलने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts