Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत का आरोप, सीएमओ ने...

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत का आरोप, सीएमओ ने बैठाई जांच

-

  • झोलाछाप डॉक्टरों से वसूली का वीडियो आया सामने।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सीएमओ कार्यालय के अधिकारी और ड्राइवर कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सीएमओ कार्यालय का ड्राइवर गुलजार, डॉ महेश चंद्र और लिपिक अमन कौशिक रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये लोग लंबे समय से तीन क्लीनिकों की जांच के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण गौतम और उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार को शामिल किया गया है। जांच कमेटी को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts