Homeउत्तर प्रदेशMeerutपार्टी की कर दी किरकिरी, पद से हटेंगे विपिन चौधरी !

पार्टी की कर दी किरकिरी, पद से हटेंगे विपिन चौधरी !

-

  • सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय की बैठक में तीनों विधायकों को कहा था चोर।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बिगड़े बोल बोलने वाले सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी अब डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। मेरठ से लखनऊ तक मामला चचार्ओं में बना हुआ है। चचार्एं हैं कि, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नाराज हैं। चर्चा है कि सपा सुप्रीमो जिला संगठन में बदलाव करेंगे। हालांकि अभी भी टिप्पणी को लेकर पार्टी के कुछ नेता विरोध में उतरे हुए हैं और पार्टी शीर्ष नेतृत्व तक शिकायत में जुटे हैं। कुछ नेता-पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के समर्थन में हैं।

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने बयान से पलटते हुए कहा था कि पार्टी के तीनों विधायक कोहिनूर हैं। कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों के लिए टिप्पणी नहीं की थी। मामला बढ़ा तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी से बात की। मामला अभी तूल पकड़े हुए है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व इस मामले में गंभीर है और जिला संगठन में बदलाव हो सकता है।

वहीं, भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के बयान को लेकर ट्वीट किया है, जो चचार्ओं में है। वहीं, इस सभी चचार्ओं के बीच अब यह भी माना जा रहा है कि, इस
तरीके की बयानबाजी करने वाले विपिन चौधरी को जल्द ही पद से हटाया जा सकता है।

विपिन चौधरी को पद से हटाए जाने के पीछे जहां हाल ही में जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं का दिया गया बयान है, वहीं लगातार उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ विवाद में रहना है। चर्चा है कि इस मामले को लेकर किठौर विधायक शाहिद मंजूर सबसे ज्यादा नाराज हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से भी सीधे बात की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts