spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मेरठ कमिश्नरी पार्क में हुआ...

Meerut: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मेरठ कमिश्नरी पार्क में हुआ हवन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन का आयोजन किया गया। रालोद जिला कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

सभी ने कहा कि, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की रीति और नीतियों से आज पूरा देश प्रेरित है और उनकी नीति और रीति पर ही चलने से इस देश का भला हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने कहा कि, किसानों के हितों के सबसे प्रबल संरक्षकों में से एक, देश के पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह साधारण कृषक परिवार में जन्म लेकर देश की सत्ता के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की आवाज को प्रबल किया और किसानों के हितों के लिए काम किया।

इस दौरान सुनील रोहटा, सत्येन्द्र सिंह तोमर, सुधीर चौधरी, एडवोकेट जयराज सिंह, ऐनुद्दीन शाह, संगीता दोहरे, चंद्रवीर फौजी, ब्रह्मपाल तोमर, आर्यन सिंह, नासिर, वरुण कर्णवाल, रजत चौधरी आदि रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि, उन्होंने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनकी आरंभिक शिक्षा मेरठ के गांव से शुरू हुई थी। अपनी मेधा और लगन की बदोलत उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की। उनके जीवन का अनछुआ एक पहलु यह है कि, वकालत के पेशे में आने से पहले वह इंजीनियर बनना चाहते थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts